DRDO में इन पदों के लिए आज से ही शुरू हो गई है आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के पास इस दिन तक मौका

By: RajeshM Sat, 21 Oct 2023 5:28:08

DRDO में इन पदों के लिए आज से ही शुरू हो गई है आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के पास इस दिन तक मौका

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने कई विभिन्न वैज्ञानिक पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आज शनिवार (21 अक्टूबर) से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार DRDO RAC की ऑफिशियल वेबसाइट rac.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 17 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

ये है वेकेंसी डिटेल

ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक यह भर्ती अभियान संगठन में 51 पदों को भरेगा।

वैज्ञानिक एफ : 2 पद
वैज्ञानिक ई : 14 पद
साइंटिस्ट डी : 8 पद
वैज्ञानिक सी : 27 पद

ये है आयु सीमा

साइंटिस्ट डी (रेडियोलॉजी) के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए। वैज्ञानिक सी (परमाणु चिकित्सा) के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। विकलांग/पीडब्ल्यूडी और सिविल सेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारी के लिए नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।

ये है शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास प्रासंगिक क्षेत्र (रेडियोलॉजी/परमाणु चिकित्सा) में स्नातकोत्तर डिग्री, अनुभव और अभ्यास (रेडियोलॉजी/परमाणु चिकित्सा) होना चाहिए। इसी के साथ आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।

मिलेगी इतनी सैलरी

इस भर्ती में सलेक्ट होने पर उम्मीदवार को पदानुसार 67700 रुपए से लेकर 131100 रुपए तक सैलरी मिलेगी।

ऐसे करें एप्लाई

- RAC की आधिकारिक वेबसाइटrac.gov.inपर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध डीआरडीओ आरएसी वैज्ञानिक भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण विवरण दर्ज करें और अपना पंजीकरण करें।
- खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
- एक बार हो जाने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़े :

# JIPMER ने इन 97 पदों पर निकाली भर्ती, शुरू हो चुका है एप्लीकेशन प्रोसेस, ये बातें भी जानें

# हो रही है होटल-रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट लच्छा पराठा खाने की इच्छा, तो फॉलो करें ये आसान तरीका #Recipe

# 2 News : अनिल को लेकर ‘मिस्टर इंडिया 2’ पर ऐसा बोले बोनी, सलमान की इस फिल्म के प्रोड्यूसर बाबूभाई का निधन

# 4 साल बाद अपने वतन पाकिस्तान लौट रहे हैं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, जनवरी में लड़ सकते हैं चुनाव

# 2 News : 2 करोड़ की कार में दिखीं जैकलीन फर्नांडीज, परिवार के साथ दुर्गा पूजा समारोह में पहुंचीं काजोल

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com